← Back to Blogs
General Aug 01, 2026 101 views

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री निशांत प्रियदर्शी को दी गई भावभीनी विदाई, बिहार कंप्यूटर विज्ञान टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया विशेष स्वागत

By Pawan
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री निशांत प्रियदर्शी को दी गई भावभीनी विदाई, बिहार कंप्यूटर विज्ञान टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया विशेष स्वागत
नरहट (नवादा): प्रखंड संसाधन केंद्र, नरहट में एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) श्री निशांत परियादर्शी को भावभीनी विदाई एवं नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों ने श्री निशांत प्रियदर्शी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शिता एवं अनुशासन को बढ़ावा मिला। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
बिहार कंप्यूटर विज्ञान टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विशेष सम्मान
बिहार कंप्यूटर विज्ञान टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, नरहट इकाई की ओर से भी श्री निशांत प्रियदर्शी को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके शिक्षा के प्रति समर्पण, सहयोगात्मक कार्यशैली एवं शिक्षकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से श्री अवनीश कुमार, श्री मो. शमीम अंसारी, श्री रोशन कुमार , श्रीमती भारती कुमारी, श्रीमती निसा कुमारी , श्री अखिलेश कुमार , श्री सौरभ कुमार एवं श्री अरविंद कुमार एवं रामानंद कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने उपस्थित होकर सम्मान समारोह में भाग लिया तथा श्री निशांत के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Community Discussion

No comments yet. Be the first to discuss.

Leave a Comment