← Back to Blogs
General Jun 14, 2026 141 views

पटना राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर तिरहुत प्रमंडल के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की अहम बैठक संपन्न

By BCSTWA Admin

पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुजफ्फरपुर में बिहार कंप्यूटर साइंस टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तिरहुत प्रमंडलीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने एवं राज्यस्तरीय आयोजन को सफल...

पटना राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर तिरहुत प्रमंडल के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की अहम बैठक संपन्न
#पटना राज्यस्तरीय आयोजन #बिहार कंप्यूटर साइंस टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन #BCSTWA #तिरहुत प्रमंडल बैठक #कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक #मुजफ्फरपुर समाचार #बिहार शिक्षक संगठन #एमएलसी संजय कुमार सिंह #कंप्यूटर शिक्षक बैठक #शिक्षा समाचार बिहार #तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र #बिहार शिक्षा अपडेट #राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मेलन #कंप्यूटर साइंस शिक्षक संघ
पटना राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारी को लेकर तिरहुत प्रमंडल के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की बैठक संपन्न

मुजफ्फरपुर। बिहार कंप्यूटर साइंस टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी डॉ. प्रो. संजय कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण पत्र प्रदान किया।

इसके उपरांत जूबा सहनी पार्क में जिला अध्यक्ष श्वेतांक जी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शहबाज़ जी एवं डॉ. नवीन कुमार जी की अध्यक्षता में प्रमंडलीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में वैशाली से रवि कुमार, सीतामढ़ी से अवधेश कुमार एवं अतीउल्लाह सहित मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के अनेक कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से सीतामढ़ी निवासी विद्यासागर जी को तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष तथा मुजफ्फरपुर निवासी विद्यासागर जी को प्रमंडल सचिव का दायित्व सौंपा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रमंडल पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करेंगे, राज्य टीम के साथ सतत समन्वय स्थापित करेंगे तथा पटना के राज्यस्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी करेंगे।

Community Discussion

श्रीपति झा
Jun 15, 2026 08:31 AM

अगर इसी तरह सारे प्रमंडल में हो तो हमारा संगठन और मजबूत होगा ।

Leave a Comment